One Nation, One Ration Card
एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System)

केंद्र सरकार प्रवासी श्रमिक (Migrant Labour) और उनके परिवार को ध्यान में रखते हुये, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में  बदलाव करने जा रही है. इसकी प्रस्ताव पूर्व केन्द्रीय उपभोक्ता एंव खाद्य मंत्री रामविलास पासवास के नेतृत्व में सांसद में रखी गयी थी. इस योजना का मुख्य लक्ष्य है, ऐसे श्रमिक जो अपने गृह राज्य से रोजगार की तलाश में पुरे परिवार के साथ अन्य राज्य में दीर्घकालीन व अल्पकालिक समय के लिए पलायन कर जाते है.
आमतौर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब और मध्यम परिवार को मिलने वाली PDS राशन से प्रवासी श्रमिक या कामगार वंछित रह जाया करते थे. देश के अन्दर रह रहे ऐसे प्रवासियों को राहत दिलाने के लिए सरकार ने सार्वजानिक वितरण प्रणाली को राज्य और केंद्र सरकार बीच समन्वय स्थापित कर रहे है. 2019 में प्राम्भिक चरण में 4 राज्यों के बीच इसका सफलतापूर्वक  क्रियान्वयन किया गया था, 

वन नेशन वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card)

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशनकार्ड धारियों का कार्ड एक बार डिजिटली अपडेटेड हो जाने के पश्चात प्रवासी श्रमिक अपना राशन देश के किसी भी राज्य के नजदीकी सरकारी राशन दुकान से उचित मूल्य पर अपनी राशन उठा सकते है.

रोलआउट (Rollout)🌐

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजानिक वितरण प्रणाली में सुधार कार्य 2019 में सर्वप्रथम देश के चार राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना एंड आंध्रप्रदेश के बीच चलाया गया था, जिसका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च 2021 तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस योजना को राष्ट्रव्यापी रोलआउट की घोषणा की है. जिससे 69 करोड़ परिवार को सीधे लाभ पहुचेगा. इस योजना में अब तक 32 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश अपनी सहमती दे चुके  है.  

मेरा राशन एप (Mera Ration App)

वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत मोबाइल एप्लीकेशन ”मेरा राशन एप” भी जरी किया जा रहा है, जिसे सभी  कार्डधारक अपने मोबाइल में पंजीयन (Registration) करवाने के बाद यह मोबाइल एप्लीकेशन डिजिटल कार्ड के रूप में गृह राज्य और अन्य राज्य में कार्य करेगा तथा आपको राशन लेने के लिए लम्बी कतार में भी खड़े होने कि आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी.

👉Step- 1

सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर (Google play store) एप खोले फिर सर्च बार में Mera Ration App लिख कर सर्च करे, फिर  निचे दिए गये  जैसे आइकोन दिखे उस एप को डाउनलोड कर ले.

👉Step-2

डाउनलोड होने के पश्चात् एप को ओपन करे, अब अपना विकल्प में दिए गये भाषा का चयन करे, फिर आप होम पेज में प्रवेश कर जायेंगे.



👉Step-3 

पंजीयन में जाकर अपना राशनकार्ड संख्या दर्ज करे (जो आपके राशन कार्ड में दिया गया है), लाभ की जानकारी के लिए राशनकार्ड संख्या अथवा परिवार के मुखिया के आधार कार्ड से जानकारी प्राप्त कर सकते है.


📝नोट- यदि एप में किसी भी तरह की परेशानी होती है तो आप नजदीकी लोक सेवा केंद्र या राशन की दुकान पर मदद ले सकते है.

टोल फ्री संख्या- 14445 में संपर्क करे

 Types of Ration Card
राशन कार्ड के प्रकार

सरकार जब किसी भी परिवार को ‘सार्वजानिक वितरण प्रणाली’ तहत राशन वितरण करती है तो वह उस परिवार की आय के स्रोत या आर्थिक स्थिति को देख कर विभिन्न मूल्यों पर राशन देती है, जिसके पहचान के लिए अलग-अलग कार्ड बनाये गये है. तो आइये हम उन कार्डो के विशेषता के बारे में जानते है-

1.     📔अन्त्योदय राशनकार्ड

यह कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो काम करने में असक्षम हो, परिवार में कोई सहायता करने वाले न हो या जिनके पास किसी भी तरह के आय के स्रोत नहीं हो जैसे- बुजुर्ग महिला/पुरुष, विधवा, दिवियांग्जन आदि.अन्त्योदय राशनकार्ड धारक को नि:शुल्क राशन दिया जाता है, उनसे किसी भी तरह के कोई पैसा नहीं लिया जाता है.आय- 250 रु. प्रति माह से कम वर्ग वालेयोजना- अन्त्योदय अन्न योजनासंचालन- केंद्र सरकार (राज्य सरकार के सहयोग से)

2.     📔गरीबी रेखा से निचे (Below Poverty Line)

BPL कार्डधारक वे लोग है जिनकी आय बहुत ही काम होती है, वे एक दिन में जितना कमाते वह उसी दिन की जरुरत भर पूरी होती है. उनकी बचत ना के बराबर होती है जैसे- देहाड़ी मजदुर आदि. इन्हें निम्न कीमत आय- 2,250 रु. प्रति माह से कम वर्ग वाले
योजना- PDS
संचालन- केंद्र सरकार (राज्य सरकार के सहयोग से)

3.    📔 गरीबी  रेखा से ऊपर (Above Poverty Line)

      APL कार्ड राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है, इसमें राज्य सरकार ही राशन का मूल्य तय करता है. राज्य अनुसार मूल्य भी अलग हो सकती है. इस कार्ड के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है.
आय- निर्धारित नहीं हैयोजना- State PDSसंचालन- राज्य सरकार

Important Link🎓

डाउनलोड मेरा राशन  एप👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.onenationonecard&hl=en_GB

The public distribution system in India-evolution, efficacy and need for reforms👇

http://www.fao.org/3/x0172e/x0172e06.htm


Post a Comment

أحدث أقدم