DigiLocker डिजी लॉकर


आप सभी जानते है कि हमारे लिए हमारा डॉक्यूमेंट (Document) कितना महत्वपूर्ण है, चाहे वह पहचान पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज़, गाड़ी की पंजीयन या अन्य किसी भी तरह कि सरकारी व गैर-सरकारी कागजात जिसे हमें संभाल के रखना होता है. पर इस दौडती-भागती जिंदगी में हम कई बार इन डॉक्यूमेंट को साथ रखना भूल जाते है या गलती से गुम हो जाती है, और फिर सारे  डॉक्यूमेंट को दुबारा बनवाने के लिए आपको समय और पैसा बर्बाद करना पड़ता है.

तो यदि आप इन झंझटों से मुक्त होना चाहते है तो आप अभी से DigiLocker मोबाइल एप या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर ले, यह एप पूर्णतः भारत सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है वो भी निशुल्क. DigiLocker मतलब डिजिटल लॉकर जो हमारी निजी दस्तावेजों को सुरक्षित रखती है.

🔎DigiLocker में पंजीयन कैसे करें? (How to Registered in DigiLocker?)

अब बात आती है- DigiLocker में अपना एकाउंट कैसे बनाये? तो यह बहुत ही सरल विधि है इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) की जरुरत है और साथ में आपका आधार कार्ड किसी चालू मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिये. जिसमें verification के लिए OTP भेजा जायेगा.

Register Now 

🔎DigiLocker कैसे काम करता है? (How DigiLocker works?)


देश की सभी नागरिकों का UIDAI (Aadhaar Card)  में पहचान के तौर पर पंजीयन है. जब हम DigiLocker में आधार कार्ड के जरिये पंजीयन करते है तो हमारी Identification, DigiLocker को जाती है, जंहा पर लगभग सारी सरकारी संस्था documents को अपलोड करती रहती है, और हम अपनी DigiLocker प्लेटफार्म के माध्यम से हम अपनी valid documents को जारी (Issue) कर सकते है.


DigiLocker के विभिन्न फायदे (Benefits of DigiLocker)

1.DigiLocker से जुड़े कोई भी नागरिक अपनी documents को डिजिटली कही से भी प्राप्त कर सकता है.

2.  डिजिटली अपनी documents को कही भी शेयर किया जा सकता है, यह सुविधाजनक व समय की बचत है.

3.  यह कागज के उपयोग को कम करके सरकारी विभागों के प्रशासनिक कार्य को सरल बनाती है.

4. DigiLocker में documents की प्रामाणिकता अधिकारिक मान्य होती है क्योंकि यह सीधे जारीकर्ता द्वारा जारी किए जाते हैं.

5. इसमें अपनी स्वयं की महत्वपूर्ण documents को अपलोड कर सकते है.

6.  स्व-अपलोड किए गए दस्तावेजों को eSign सुविधा (जो कि स्व-सत्यापन की प्रक्रिया के समान है) का उपयोग करके डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया जा सकता है.

DigiLoker सिस्टम के प्रमुख तीन हितधारक (Three Stakeholders of DigiLoker System)

·       📝जारीकर्ता (Issuer): एक मानक प्रारूप में व्यक्तियों को ई-दस्तावेज जारी करने और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध कराने का कार्य करता है. जैसे- सीबीएसई, रजिस्ट्रार कार्यालय, आयकर विभाग, आदि.

·      📢अनुरोधकर्ता (Requester): ऐसे संस्था जो अपनी e-documents को संग्रहित करने के लिए DigiLocker को अनुरोध करते है. जैसे- विश्वविद्यालय, पासपोर्ट कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आदि.

📲प्राप्तकर्ता/ अनुरोधकर्ता (Recipient): एक व्यक्ति जो आधार संख्या के आधार पर DigiLocker सेवा का उपयोग करता है या अपनी E-Documents का अनुरोध करता है.  

 

DigiLocker सिस्टम के प्रमुख तकनिकी घटक (The main technology components of the DigiLocker system)

🔐Repository: सुरक्षित, वास्तविक, समय पर पहुँच के लिए मानक API (Application programming interface) के माध्यम से उजागर होने वाले E- Documents का संग्रह करती है.


🔑Access Gateway: UIR (uniform resource indicator) का उपयोग करके वास्तविक समय में विभिन्न रिपॉजिटरी से E-Documents तक पहुँचने के लिए अनुरोधकर्ताओं के लिए सुरक्षित ऑनलाइन तंत्र का स्थापित करता है.


🔓DigiLocker Portal- dedicated cloud-based personal storage space, जो E-Documents या URL को संग्रहित करने के लिए प्रत्येक अनुरोधकर्ता के आधार से जुड़ा हुआ है.

More details on DigiLocker are available at 
https://digilocker.gov.in/resource-center.php
https://digilocker.gov.in/public/dashboard#!

Post a Comment

أحدث أقدم